Hardik Pandya Record: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मंगलवार, 9 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA T20I) में एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। दरअसल, हार्दिक के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी कर पाया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 साल के हार्दिक अब तक देश के लिए 120 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 141.01 की स्ट्राइक रेट से 1860 रन बनाए और 98 विकेट लिए। यहां से अगर वो साउथ अफ्रीका के कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले या पूरी टी20 सीरीज में सिर्फ दो विकेट चटकाते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में अपनी 100 विकेट पूरी कर लेंगे और ये खास सेंचुरी पूरी करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज़ बन जाएंगे।

Advertisement

जान लें कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सिर्फ अर्शदीप सिंह ने ही 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस 26 वर्षीय बाएं हाथ के गेंदबाज़ के नाम 68 मैचों की 67 पारियों में 105 विकेट दर्ज हैं। बताते चलें कि भारत के लिए टी20I में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 99 विकेट चटकाए। हार्दिक लिस्ट में तीसरे हैं, जिनके नाम 98 विकेट हैं।
 
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट

अर्शदीप सिंह - 68 मैचों की 67 पारियों में 105 विकेट

जसप्रीत बुमराह - 80 मैचों की 77 पारियों में 99 विकेट

हार्दिक पांड्या - 120 मैचों की 108 पारियों में 98 विकेट

Advertisement

युजवेंद्र चहल - 80 मैचों की 79 पारियों में 96 विकेट

भुवनेश्वर कुमार - 87 मैचों की 86 पारियों में 90 विकेट

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, लूथो सिपाम्ला, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार