4 जनवरी 2018 (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम में कोहली की शादी होने के बाद अब हार्दिक पांड्या अब ऐसे क्रिकेटर बने हैं जो अभी कुंवारे के साथ - साथ किसी से इंगेज नहीं हैं। लेकिन एक खबर बेहद ही चौंकाने वाली  आई है।

Advertisement

खबर है कि हार्दिक पांड्या एक खूबसूरत विदेशी भारतीय अभिनेत्री के प्यार में पड़ गए हैं और वो अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि एली अवराम डुरियन हैं। आपको बता दें कि एली अवराम हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में भी शरीक हुई थीं।

Advertisement

अपने भाई के शादी में हार्दिक पांड्या एली अवराम के साथ काफी देर तक बातचीत करते हुए दिखाई दिए थे जिसके बाद  से ये खबरें बाहर आने लगी है। गौरतलब है कि एली अवराम डुरियन को बिग बॉस के बाद से ख्याती मिली थी।

एली अवराम स्वेडिश ग्रीक मूल की हैं और वो अब भारत में ही अभिनेत्र के रूप में काम करती हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या की अफेयर की खबरें परिणिती चोपड़ा के साथ भी जुड़ी थी लेकिन बाद में दोनों ने ट्विट कर इस अफवाहों पर विराम लगा दिया था। लेकिन एक बार फिर हार्दिक पांड्या की लव अफेयर की खबरें आने लगी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार