भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। पिछले महीने वेस्टइंडीज में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इस ऑलराउंडर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा की। पांड्या और नताशा के बीच तलाक की खबरें काफी समय से चल रही थीं लेकिन गुरुवार को इस खबर पर मुहर लग गई।

Advertisement

अब तलाक के बाद इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि आखिर उनके बीच तलाक क्यों हुआ? खैर इन सब सवालों से इतर, पांड्या अपने तलाक के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। इस कार्यक्रम के दौरान देखने वालों के लिए तो पांड्या काफी खुश नजर आ रहे थे लेकिन उनकी आंखों में उनका दर्द साफ देखा जा सकता था।

Advertisement

ये साफ पता चल रहा था कि वो अपने जीवन के इस कठिन दौर में लोगों के सामने बोलते हुए काफी दर्द से गुजर रहे थे। उनकी तलाक के बाद इस पहली पब्लिक अपीयरेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। 

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हार्दिक अब श्रीलंका में खेलते हुए नजर आएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। हार्दिक सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में वो वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे।। दिलचस्प बात ये है कि हार्दिक के बारे में अनन्या पांडे के साथ डेटिंग की भी अफवाह है, जिन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक साथ देखा गया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार