India vs Netherlands: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 21 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के जड़े। इसके अलावा गेंदबाजी में तीन ओवर में 40 रन देकर 1 वितेट लिया। इस मैच के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
टी-20 में 6000 रन
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के 17वें खिलाड़ी बन गए हैं।। उनके अब 323 मैच की 279 पारियों में 6002 रन हो हो गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसा करने वाले पहले भारतीय
हार्दिक पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 6000 या उससे ज्यादा रन और 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम टी-20 मे 261 पारियों में 221 विकेट दर्ज हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया और ग्रुप स्टेज के सभी चार मुकाबले जीते।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जिसमें शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 34 रन, तिलक वर्मा ने 31 रन औऱ हार्दिक पांड्या ने 30 रन बनाए।
नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी में लोगन वैन बीक ने 3 विकेट, आर्यन दत्त ने 2 विकेट, काइल कलीन ने 1 विकेट लिया।
जवाब में नीदरलैंड 7 विकेट गवाकर 176 रन ही बना पाई। भारत के लिए वरूण चक्रवर्ती ने 3 विकेट, शिवम दुबे ने 2 विकेट, पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।