3 नवंबर, मुंबई (CRICKETNMORE): इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारत के चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या को 15 सदस्यी टीम में शामिल किया गया है। PHOTOS: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लिकल है परी जैसी खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएगें

Advertisement

जैसे ही टीम इंडिया का ऐलान हुआ वैसे ही क्रिकेट फैन्स को हार्दिक पांड्या के रूप में सरप्राइज मिला।

Advertisement

आपको बता दें कि इन दिनों हार्दिक पांड्या ने अपने खेल से क्रिकेट जगत को काफी प्रभावित किया है। गौरतलब है कि इसी साल 2016 में जनवरी माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी- 20 मैच खेलकर हार्दिक पांड्या ने अपने करियर की शुरुआत की थी ।  PHOTOS: ललित मोदी की बेटी की खूबसूरती देखकर दिवाने हो जाएगें आप

जनवरी से लेकर अबतक केवल 10 माह के अंदर हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में जगह बनाकर इतिहास लिख दिया है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि एक खिलाड़ी को डेब्यू के एक साल के अंदर ही तीनों फॉर्मट में खेलने का मौका मिला हो ।

हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी- 20 में 2 विकेट चटकाए थे। उसके बाद से हार्दिक पांड्या के लिए टीम इंडिया के लिए दरवाजे खुल गए थे। 

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 3 टी- 20 मैचों की होम सीरीज में हालांकि पांड्या को कोई विकेट नसीब नहीं हआ लेकिन फरवरी 2016 में हुए एशिया कर में पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी कर टूर्नामेंट में 7 विकेट चटकाए। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ  मैच के दौरान पांड्या ने 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए और भारत को मैच जीताने में अहम किरदार निभाया था। इतना ही नहीं वर्ल्ड टी- 20 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच को कौन भूल सकता है जब पांड्या ने अंतिम ओवर में करिश्मा दिखाते हुए बांग्लादेश के मुख से जीत छिन ली थी।

Advertisement

हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में जब पांड्या ने धर्मशाला वनडे में 31 रन देकर 3 विकेट लेकर शानदार खेल दिखाया और वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसे 14वें खिलाड़ी बने जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट चटाकए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पांड्या को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज और फ्लोरिडा में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी- 20 मैच में भी पांड्या को टीम से बाहर कर दिया था। 
लेकिन धोनी की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में पांड्या ने वनडे क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया और पूरी सीरीज में शानदार रहे।

इसके अलावा आईपीएल में पांड्या मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े हुए हैं। इस साल 2016 के आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ स्टेज मुकाबले में केवल 31 गेंद पर 61 रन बनाकर लाइम लाइट बटोरी थी जिसके बाद से पांड्या क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे ।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने अबतक 4 वनडे मैच में 4 विकेट चटकाए हैं तो वहीं टी- 20 मुकाबले में अबतक 16 मैच में कुल 15 विकेट लिए हैं। PHOTOS: दिवाली के रात गोवा में दिखे अनुष्का और कोहली, देखिए वायरल फोटो

इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांड्या ने 16 मैच में अपनी गेंदबाजी से 22 विकेट लिए हैं तो वहीं रन बनानें में पांड्या काफी अहम रहे हैं और 727 रन बनाए हैं।

अब टेस्ट क्रिकेट में पांड्या को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है ऐसे में देखना होगा कि क्या पांड्या कोहली की कप्तानी में वहीं रंग दिखा पाएगें जो धोनी की कप्तानी में दिखाते आ रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार