Mahieka Sharma Shielding Agastya: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और इस बीच मैदान के बाहर से एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके बेटे अगस्त्य को पैपराजी से बचाती नजर आईं। इस दौरान उनका केयरिंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

Advertisement

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस की जीत के बाद एक ऐसा पल सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। यह मामला मैदान के बाहर का है, जहां हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके 5 साल के बेटे अगस्त्य के साथ नजर आईं।

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त माहिका शर्मा पैपराजी से घिर गईं। इस दौरान कैमरों की फ्लैश और भीड़ से छोटा अगस्त्य थोड़ा असहज नजर आया। ऐसे में माहिका ने तुरंत बेटे को अपनी सुरक्षा में ले लिया और मीडिया से थोड़ा दूरी बनाने की अपील की। माहिका ने शांत लेकिन सख्त अंदाज में कहा, “सर, अगस्त्य के साथ हूं, थोड़ा साइड दीजिए,” जिससे साफ दिखा कि हार्दिक पांड्या के बेटे की सुरक्षा और आराम को सबसे ऊपर रख रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और बहुत से फैंस ने माहिका के इस केयरिंग और जिम्मेदार रवैये की तारीफ की है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए, जिसमें अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) ने अहम योगदान दिया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (78) और रयान रिकेल्टन (80) की शानदार पारियों की बदौलत 5 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और सीजन की दमदार शुरुआत की।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार