India vs Australia ODI and T20I 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज से बाहर हो सकते हैं। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत 19 अक्टूबर से होगी, पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक को लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स इंजरी है औऱ वह एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में एक ओवर डालने के बाद से टीम से बाहर हैं। 

Advertisement

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सूत्रों ने दावा किया है कि हार्दिक को लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरने के लिए चार सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम को अभी हार्दिक पर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है और जिसके बाद उन्हें लेकर तस्वीर स्पष्ट होगी। 

Advertisement

अगर हार्दिक समय रहते ठीक हो जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 इंटनरनेशनल सीरीज के कुछ मैच खेल सकते हैं। वनडे सीरीज हार्दिक की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। 

बता दें कि हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल का हिस्सा नहीं थे, उनकी जगह टीम में रिंकू सिंह को जगह मिली थी। एशिया कप में उन्हें 4 विकेट हासिल किए थे और तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ निभाया। वहीं बल्लेबाजी में मिले मौकों में उन्होंने कुल 48 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को समाप्त होगी। इसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार