टीम इंडिया के भविष्य के टी20 कप्तान के रूप में देखे जाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आज क्रिकेट के जिस मुकाम पर है उसके पीछे काफी ज्यादा मेहनत है। हार्दिक पांड्या की कामयाबी के पीछे उनके परिवार का तो हाथ है ही उसके अलावा हार्दिक ने उन 4 हीरों का नाम बताया है जिसका उनके जीवन में अहम योगदान रहा। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या ने उन 4 लोगों का नाम बताया है जिन्हें वह अपनी लाइफ का सुपरहीरो मानते हैं। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या की लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। हार्दिक पांड्या के सुपरहीरो की लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी के अलावा क्रुणाल पांड्या का नाम है। हार्दिक पांड्या ने अपनी लिस्ट में धोनी को चौथे नंबर पर रखा है। धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या ने अपने भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को नंबर 3 पर शामिल किया है।

Advertisement

हार्दिक की लिस्ट में उन्होंने नंबर 1 पर अपने पिता का और नंबर 2 पर अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को रखा है। कुछ इस तरह नजर आती है हार्दिक की लिस्ट- 1) पिता 2) नताशा स्टेनकोविक 3) क्रुणाल पांड्या 4) एम एस धोनी 

बता दें कि हार्दिक पांड्या पूर्व भारतीय कप्तान धोनी से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। हार्दिक पांड्या को कई मौकों पर अपने करियर में मिली कामयाबी का श्रेय थाला धोनी को देते हुए देखा जा चुका है। हार्दिक साफ कह चुके हैं कि अगर धोनी ने उनपर भरोसा ना दिखाया होता तो फिर वो शायद इंडियन क्रिकेट में ज्यादा ना टिक पाते। मालूम हो की हार्दिक पांड्या ने धोनी की कप्तानी में ही अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार