IPL 2022 GT vs RCB: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की बल्लेबाजी के पहले ही ओवर के दौरान मैदान पर अनोखा नजारा देखने को मिला।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक गेंद फेंकने के बाद ही रनअप में अनकंफर्टेबल नजर आए। मोहम्मद शमी अपने बॉलिंग मार्क को लेकर संशय में थे जिसके बाद उन्होंने अपने रनअप को मापने के लिए इंची टेप का सहारा लिया। मोहम्मद शमी को ऐसा करता देखकर ऑनफील्ड अंपायर नाखुश दिखे थे।

Advertisement

ऑनफील्ड अंपायर और मोहम्मद शमी के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस भी हुई। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मजेदार सीन को हाथ बांधकर अंपायर के पास खड़े होकर ही देख रहे थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो आरसीबी की शुरुआत बेहद ही खराब रही। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस 0 के स्कोर पर आउट हो गए।

प्रदीप सांगवान ने फाफ डुप्लेसिस का विकेट लिया था। वहीं आरसीबी की टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। गुजरात की टीम में यश दयाल और अभिनव मनोहर की जगह प्रदीप सांगवान और साईं सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार