टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को खेले जा रहे मुकाबले में हार्दिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए।

Advertisement

कैसे आए ये अहम विकेट?
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में हार्दिक ने 8 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके। सबसे बड़ा झटका उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को दिया, जो शानदार लय में नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने अर्धशतक बना चुके सऊद शकील को भी पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

हार्दिक का इंटरनेशनल करियर
हार्दिक अब तक 216 इंटरनेशनल मुकाबलों में 200 विकेट ले चुके हैं। उनका औसत 30.76 का रहा है और उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/28 है, जो उनके करियर की इकलौती फाइव-विकेट हॉल है।

टेस्ट: 11 मैच, 17 विकेट (औसत: 31.05, बेस्ट: 5/28)
वनडे: 91 मैच, 89 विकेट (औसत: 35.26, बेस्ट: 4/24)
टी20I: 114 मैच, 94 विकेट (औसत: 26.43, बेस्ट: 4/16)
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 10 विकेट लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 2/31 रहा है।

मैच का हाल
पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए और पूरी टीम 49.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। शुरुआत में बाबर आजम ने कुछ शानदार ड्राइव लगाए और 41 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, लेकिन फिर दो झटकों से स्कोर 47/2 हो गया। इसके बाद रिज़वान और सऊद शकील ने 104 रनों की साझेदारी की, लेकिन वे तेज़ी से रन नहीं बना सके। अंत में खुशदिल शाह, सलमान आगा और नसीम शाह ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन पाकिस्तान 241 रन ही बना सका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार