IPL 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च से होने वाला है जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना पहला मुकाबला रविवार, 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ CSK के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले से पहले MI के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अचानक से मुंबई इंडियंस का कप्तान बदल चुका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। बुधवार, 19 मार्च को मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या और हेड कोच महिला जयवर्धने ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। हार्दिक ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वो आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में भी कप्तानी करेंगे।'

Advertisement

हार्दिक पर लगा बैन, नहीं खेल पाएंगे मुंबई इंडियंस का पहला मैच

गौरतलब है कि MI के कैप्टन हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है। यही वज़ह है वो CSK के खिलाफ आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पिछले सीजन हार्दिक की कप्तानी में MI ने कई मैचों में स्लो ओवर रेट से गेंदबाज़ी की थी। इसके बाद ही उन पर एक मैच का बैन लगा, जो कि IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का पहला है।

IPL 2025 के लिए ऐसी है मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, बेवॉन जैकब्स, मिचेल सेंटनर, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, कॉबिन बॉश, नमन धीर, राज अंगद बावा, विल जैक्स, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, मुजीब उर रहमान, रीस टॉप्ली, सत्यनारायण राजू, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार