आईपीएल 2023 के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक ने नाबाद शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान एडेन मार्क्रम ने भी आउट होने से पहले अर्द्धशतक बनाया। इस मैच में केकेआर की गेंदबाजी शुरू से ही फुस्स रही लेकिन आंद्रे रसल ने तीन विकेट लेकर अपनी टीम की मैच में वापसी कराने की पूरी कोशिश की मगर उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिला।

Advertisement

इस मैच में फैंस की निगाहें हैरी ब्रूक पर थी क्योंकि वो पिछले कई मुकाबलों में फ्लॉप रहे थे ऐसे में आईपीएल में उनका फीका प्रदर्शन सवालों के घेरे में था मगर ब्रूक ने इस मैच में अपने आलोचकों की बोलती बंद करते हुए नाबाद शतक लगा दिया। अपनी इस पारी की शुरुआत में ही ब्रूक ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे और उमेश यादव को लगाए गए तीसरे ओवर में दो छक्कों ने ये संकेत दे दिया था कि वो आज कुछ बड़ा करने वाले थे।

Advertisement

ब्रूक के बल्ले से ये दो जादूई छक्के पारी के तीसरे ही ओवर में देखने को मिले जब उमेश यादव अपना दूसरा ओवर करने के लिए आए। सबसे पहले ब्रूक ने इस ओवर की पांचवी गेंद पर डीप कवर प्वाइंट के ऊपर से छक्का मारा जबकि इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर भी ब्रूक ने इसी दिशा में छक्का मारा। ब्रूक के ये स्टाइलिश छक्के देखकर गेंदबाज उमेश यादव के भी होश उड़ गए थे।

इन छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। वहीं, अगर ब्रूक की नाबाद पारी की बात करें तो उन्होंने 55 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। अब ब्रूक की अगुवाई में बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर रन लगा दिए हैं और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी के सामने केकेआर इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को चेज़ कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार