England vs Australia 3rd ODI: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook ODI Century) ने मंगलवार (24 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट में खेले गए तीसरे वनडे में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। ब्रूक ने 94 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के जड़े। ब्रूक के वनडे करियर का यह पहला शतक है और इसके साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बनाए।

Advertisement

सबसे युवा कप्तान

Advertisement

ब्रूक इंग्लैंड के लिए वनडे में शतक जड़ने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं, उन्होंने इंग्लैंड टीम की कप्तानी करते हुए 25 साल 215 की उम्र में शतक लगाया। ब्रूक ने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 26 साल 190 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।  

ऐसा करने वाले इंग्लैंड के चौथे कप्तान

ब्रूक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 साल के वनडे इतिहास में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ इयोन मोर्गन, माइकल एथरटन औऱ डेविड गॉवर ने ही किया था। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले इंग्लैंड के वनडे कप्तान

Advertisement

121 - इयोन मोर्गन, सिडनी, 2015

113* - माइकल एथरटन, द ओवल, 1997

110* - हैरी ब्रूक, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2024

Advertisement

102 - डेविड गॉवर, लॉर्ड्स, 1985

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 46 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। जिसमें एलेक्स कैरी ने 65 गेंदों में नाबाद 77 रन और स्टीव स्मिथ ने 82 गेंदों में 60 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 11 रन के कुल स्कोर पर अपने दो विकेट गवाए। फिल सॉल्ट खाता भी नहीं खोल पाए और बेन डकेट ने सिर्फ 8 रन बनाए। फिर हैरी ब्रूक और विल जैक्स की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 156 रन जोड़े। ब्रूक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 94 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली, वहीं जैक्स ने 82 गेंदों में 84 रन बनाए। 

Advertisement

37.4 ओवर के बाद बारिश के कारण मुकाबला रूका, लगातार तेज बारिश के कारण अंपायरों ने मुकाबला खत्म करने का फैसला किया गया। क्योंकि उस समय इंग्लैंड टीम डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 46 रन आगे थी, इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार