Harry Brook Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th T20) साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने नंबर-3 पर बैटिंग करके 45 गेंदों पर 4 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 95 रनों की धमाकेदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कैमरून ग्रीन (Cameron Green) और जैकब बेथेल (Jacob Bethell) के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Advertisement

दरअसल, साउथैम्पटन के मैदान पर हैरी ब्रूक ने अपनी 95 रनों की पारी के दौरान महज़ 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसी के दम पर अब वो कैमरून ग्रीन और जेबक बेथल की बराबरी करके T20I में भारत के खिलाफ सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ग्रीन और बेथेल ने भी भारत के सामने 19 गेंदों पर टी20 हाफ सेंचुरी लगाई थी।

बताते चलें कि भारत के खिलाफ T20I में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2024 में सेंचुरियन के मैदान पर महज़ 16 गेंदों पर ये कारनामा किया था।

भारत के खिलाफ सबसे तेज़ टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक (गेंदों के अनुसार)

  • 16 गेंद – मार्को यानसन (सेंचुरियन, 2024)
  • 19 गेंद – कैमरून ग्रीन (हैदराबाद, 2022)
  • 19 गेंद – जैकब बेथेल (वानखेड़े, 2026)
  • 19 गेंद – हैरी ब्रूक (साउथैम्पटन, 2026)

ये भी जान लीजिए कि भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में हैरी ब्रूक ने ही सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया। उन्होंने 5 मैचों की 4 इनिंग में 114.50 की और 214.01 की स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए। उनके बाद इस लिस्ट में भारतीय कैप्टन श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 5 मैचों की 5 इनिंग में 54.50 की औसत और 157.97 की स्ट्राइक रेट से 218 रन जोड़े।

ऐसा रहा मैच का हाल: साउथैम्पटन टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद उन्होंने जोस बटलर (64 गेंदों पर नाबाद 131 रन) और हैरी ब्रूक (45 गेंदों पर नाबाद 95  रन) की तूफानी पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 257 रन टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन (35 गेंदों पर 56 रन) और तिलक वर्मा (25 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। तो ऐसे इंग्लैंड ने पांचवां टी20 मुकाबला 56 रनों से जीता और सीरीज भी 4-0 से जीतकर अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार