यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL 2026) में डबलिन गार्डियंस (Dublin Guardians) और एम्स्टर्डम फ्लेम्स (Amsterdam Flames) के बीच 15 सितंबर को खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर (Harry Tector) ने अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली। उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की गेंद पर न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) का जबरदस्त डाइविंग कैच लपका।

Advertisement

एम्स्टर्डम फ्लेम्स की पारी का 18वां ओवर चल रहा था और गेंद रविचंद्रन अश्विन के हाथ में थी। ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने ब्रेसवेल को ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद डाली और गेंद को बल्लेबाज से दूर ले गए। इस गेंद पर ब्रेसवेल ने प्वाइंट के ऊपर से कट शॉट खेल दिया।

गेंद प्वाइंट और कवर के बीच से तेजी से निकलती हुई नजर आई। वहां मौजूद हैरी टेक्टर ने गेंद की दिशा को तुरंत भांपा और उसके पीछे तेजी से दौड़ पड़े। टेक्टर ने गेंद के नीचे पहुंचने के लिए काफी दूरी तय की। इसके बाद उन्होंने अपने शरीर को गेंद की दिशा में झोंक दिया और दाईं ओर हल्का झुकते हुए डाइव लगाई। आखिर में टेक्टर ने गेंद को शानदार तरीके से अपने हाथों में सुरक्षित कर लिया और ब्रेसवेल सिर्फ 3 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

VIDEO:

मैच की बात करें तो एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। कर्टिस कैंफर ने 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि बास डी लीडे ने 49 रन बनाए। टिम डेविड ने भी नाबाद 48 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डबलिन गार्डियंस की टीम इस चुनौती के सामने टिक नहीं सकी। एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डबलिन गार्डियंस को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया और मुकाबला 59 रन से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार