रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाद हर्षल पटेल (Harshal Patel) एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुच गए हैं। कोलकाता नाइट राइ़डर्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में हर्षल ने यह कीर्तिमान बनाया। हालांक बैंगलोर इस मुकाबले में 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

Advertisement

हर्षल ने अपने कोटे के चार ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने कुल 32 विकेट के साथ अपना आईपीएल 2021 का सफर खत्म किया। इसके साथ ही उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट के ड्वेन ब्रावो को रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

Advertisement

ब्रावो ने साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 32 विकेट हासिल किए थे।

बता दें कि हर्षल इस सीजन अब तक इकलौते गेंदबाज है, जिसने हैट्रिक ली है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट भी चटकाए थे। 

अपने आखिरी ओवर में हर्षल के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। लेकिन उनकी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने सुनील नारायण का कैच छोड़ दिया।

खबरों के अनुसार इस शानदार प्रदर्शन के चलते हर्षल टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ट्रेनिंग के दौरान सपोर्ट करने के लिए यूएई में ही रूक सकते हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। 

Advertisement

गौरतलब है कि कोलकाता ने एलिमिनेटर मैच में बैंगलोर को 4 विकेट से हराकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बना ली है। जहां उसका मुकबला बुधवार (13 अक्टूबर) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार