IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच टीम इंडिया ने 2 रन से जीत लिया। आसानी से जीते हुए इस मैच को तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने पूरी तरह से थ्रिलर बना दिया था। श्रीलंका टीम के 8 विकेट गिर चुके थे लेकिन, हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में 16 रन लुटाकर मैच को रोमांचक बना दिया। ऐसा पहली बार नहीं है कि हर्षल पटेल की पिटाई हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक हर्षल पटेल फीके ही रहे हैं।

Advertisement

हर्षल पटेल ने अपने पिछले 12 टी20 मैचों में पांच बार 10 से ज्यादा रन प्रति ओवर देने का कारनामा किया है। वहीं अब तक खेले गए 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हर्षल पटेल ने 9.18 Econ रेट से रन लुटाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हर्षल पटेल ने 10.20 Econ से 4 ओवर में 41 रन दिए थे।

Advertisement

एक यूजर ने हर्षल पटेल को ट्रोल करते हुए लिखा, 'हर्षल पटेल की मैचों को थ्रिलर में बदलने की क्षमता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर्षल पटेल केएल राहुल की ही तरह फ्रॉड है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सड़क से किसी को भी चुन लो लेकिन हर्षल पटेल को नहीं।'

बता दें कि, भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को अंतिम 3 ओवर में 32 रनों की जरूरत थी। श्रीलंका टीम के 8 विकेट गिर चुके थे वहीं डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने 18वें ओवर में सिर्फ 3 रन खर्चे थे। श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम 2 ओवर में 29 रन चाहिए थे। लेकिन, हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में एक नो बॉल और एक वाइड समेत कुल 16 रन लुटाकर टीम को मुश्किलों में ला दिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार