भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 (BGT 2024-25) का चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) पहले सेशन से ही काफी एग्रेसिव नज़र आए हैं और उन्होंने अपने साथियों से भी विपक्षी खिलाड़ियों के लिए ऐसा ही सख्त रवैया रखने को कहा है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बॉक्सिंग-डे टेस्ट का एक वीडियो साझा किया है जिसमें विराट कोहली तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को वॉर्निंग देते हुए ये कहते सुने गए कि ऑस्ट्रेलियन बैटर्स से हँसते हुए बात नहीं करनी। दरअसल, ये घटना तब घटी जब ऑस्ट्रेलियन बैटर मार्नस लाबुशेन मोहम्मद सिराज से हँसते हुए बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

विराट कोहली विपक्षी बल्लेबाज़ों को रिलैक्स नहीं होने देना चाहते थे, जिस वजह से से उन्होंने सिराज और बाकी खिलाड़ियों से ये साफ कह दिया कि ऑस्ट्रेलियंस से हँसकर बात नहीं करनी। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फैल चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले विराट कोहली डेब्यूटेंट सैम कोंस्टस को भी कंधा मारकर डराने की कोशिश करते दिखे थे। इस यंग प्लेयर ने जसप्रीत बुमराह को टारगेट करके रन बनाए थे और उन्होंने पहली इनिंग में 65 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन जोड़े। ये भी जान लीजिए कि खबर लिखे जाने तक मेलबर्न टेस्ट के दो सेशन पूरे हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन है।

कोंस्टास ने अलावा उस्मान ख्वाजा ने टीम के लिए 57 रन की पारी खेली है। वहीं फिलहाल मैदान पर मार्नस लाबुशेन (44) और स्टीव स्मिथ (10) मौजूद हैं। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने एक-एक सफलता हासिल की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार