पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में हसन अली की जमकर सुताई हुई थी वहीं उन्होंने मैच के अहम मौके पर मैथ्यू वेड का कैच टपका दिया था। इस कैच की कीमत पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर होकर चुकानी पड़ी थी।

Advertisement

हसन अली क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी के अलावा विकेट का जश्न मनाने की उनकी दिलचस्प शैली के लिए भी जाने जाते हैं। हसन अली हर विकेट लेने के बाद अपने घुटनों को थोड़ा मोड़कर सेलिब्रेट करते हैं जैसे कि वह एक विस्फोट की नकल कर रहे हों। लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ जब गेंदबाज के अनोखे जश्न की वजह से वह विवादों में फंस गए थे।

Advertisement

यह घटना 2019 में इंग्लिश काउंटी क्लब के मैच की है। केंट के खिलाफ एक टूर मैच के दौरान हसन अली ने गेंद को अपने हाथों से गिराने के बावजूद कैच पकड़ने का दावा किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो फुटेज के माध्यम से यह घटना लोगों के सामने आई। 

नीचे दी गई क्लिप में, हसन अली को गेंद को पकड़ने के बाद नियंत्रण खोते हुए देखा जा सकता है लेकिन फिर भी तेज गेंदबाज ने जश्न मनाया जैसे कि उन्होंने सफाई से कैच लिया हो। वीडियो देखकर साफ लग रहा था कि हसन अली ने कैच टपका दिया है लेकिन फिर भी बल्लेबाज को आउट दिया गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार