4 मई, नई दिल्ली। 2016 की आईपीएल नीलामी में खाली लौटे साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला को आखिरकार आईपीएल खेलने का मौका मिल ही गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने पीठ में तकलीफ के कारण आईपीएल 9 से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज शॉन मार्श की जगह हाशिम अमला को टीम में शामिल किया है। 

Advertisement

खराब फॉर्म में चल रही पंजाब के लिए मार्श ने 6 मैचों में 159 रन बनाए । अमला के आईपीएल में खेलने से जरूरी सभी दस्तावेज पूरे कर लिए गए हैं और वो जल्द ही पंजाब टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 

Advertisement

गौरतलब है कि फरवरी में हुए ऑक्शन में अमला एक करोड़ बेस प्राइस के साथ शामिल थे, लेकिन उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। 

अमला ने साउथ अफ्रीका के लिए 37 T20  मुकाबलों में 1008 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 97 रन रहा है। हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड T20 के 4 मैचों में अमला ने 120 रन बनाए थे।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार