India vs Afghanistan, 3rd ODI: भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की शुरूआत बहुत खराब रही। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच गजब की जुगलबंदी देखने को मिली
कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें दूसरे ओवर में गेंद थमाई। ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज शॉट खेलने गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों में चली गई।
इसके बाद कृष्णा ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रहमत शाह और आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान को अपना शिकार बनाया और दोनों ही खिलाड़ियों की कैच स्लिप में रोहित ने ही पकड़ी। इसके साथ ही कृष्णा और रोहित की जोड़ी ने अनोखी हैट्रिक पूरी कर ली।
कृष्णा ने इस मुकाबले में पहले स्पैन में पांच ओवर डाले, जिसमें 6 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने पांचवें ओवर में दारवेश रसूल को आउट किया और उनका कैच लपका उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने।
गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
बता दें कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए। कृष्णा के अलावा नितीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे की वापसी हुई और केएल राहुल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह बाहर गए।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव