लंदन, 9 जून (CRICKETNMORE)| चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी में खेले गए अपने दूसरे मैच में हारने वाली भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि अगर कोई टीम शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करती है, तो वह तारीफ के काबिल है। कोहली ने गुरुवार को खेले गए मैच को जीतने का श्रेय श्रीलंका टीम के शानदार प्रदर्शन को दिया। केनिंग्टन ओवल मैदान पर गुरुवार को खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने भारत को सात विकेट से मात दी। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में श्रीलंका के सामने 322 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को श्रीलंका ने अपने बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 48.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

मैच के बाद कोहली ने कहा, "हम एक ऐसी टीम ने नहीं हैं, जो हमेशा ही पूरे 50 ओवरों तक आक्रामक क्रिकेट खेलेगी। अगर कोई टीम हमारी ही तरह योजना के साथ जीत के लक्ष्य से मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो आपको उसकी टीम को सलाम करना चाहिए। ऐसी टीम तारीफ के काबिल होती है।" 

कोहली ने श्रीलंका को मिली जीत का श्रेय टीम के बल्लेबाजों को देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमें इस हार को ध्यान में रखकर अगले मैच में शानदार प्रदर्शन करना होगा।" PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार