सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में अहम रोल निभाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल ने कहा है कि उन्होंने विराट कोहली से काफी कुछ सीखा है। बैंगलोर ने आईपीएल के अपने पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का उसने अच्छे से बचाव किया और हैदराबाद को 153 रनों पर समेट कर 10 रनों से मैच अपने नाम किया।

Advertisement

पड्डीकल ने इस मैच के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया है और पहले ही मैच में 42 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।

Advertisement

आईपीएल की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में पड्डीकल ने चहल से बात करते हुए कहा, "जब मुझे पता चला कि मैं डेब्यू करने वाला हूं तो मैं काफी घबराया हुआ था। जिस दिन मुझे खबर मिली उस दिन मैं अपने कमरे में टहल रहा था और सोच रहा था कि मैं हैदराबाद के खिलाफ खेलूंगा। मैं जब बल्लेबाजी करने आया तो मैं जम गया। मैंने जब अपनी शुरुआती गेंदें खेलीं तो मुझे अच्छा महसूस हुआ।"

उन्होंने कहा, "पिछले महीने से हम ट्रेनिंग कर रहे हैं। विराट भैया ने मुझसे बात की और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। जब मैं उनके साथ होता हूं तो उनसे

सवाल पूछता रहता हूं।"पड्डीकल ने आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

फिंच के साथ खेलने पर पड्डीकल ने कहा, "फिंच के साथ खेलना शानदार था। वह समझ गए थे कि मैं तेजी से रन बना रहा हूं। इसलिए उन्होंने मुझे स्ट्राइक दी और मुझ पर भरोसा दिखाया।"

बैंगलोर का अगला मैच गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार