क्रिकेट के मैदान से अक्सर हमें कई मजेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं और उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा पंसद किए जाते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक गेंदबाज़ डॉट बॉल डालता है लेकिन वो जोश में होश गंवा बैठता है और बल्लेबाज़ी टीम को चौका मिल जाता है।

Advertisement

ये घटना इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप 2022 में देखने को मिली है। इस वीडियो को काउंटी चैंपियनशिप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, क्या आपने पहले कभी ऐसा चौका देखा है? इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज यॉर्कर डालता है और बल्लेबाज़ डिफेंस करता है और गेंद सीधा गेंदबाज़ के हाथों में चली जाती है।

Advertisement

यहां तक तो सब सही था लेकिन जब गेंदबाज़ गेंद पकड़ने के बाद स्टंप्स पर निशाना साधता है तो गेंद उसके हाथों से फिसल जाती है और विकेटकीपर के भी ऊपर से निकल जाती है जिसके चलते बैटिंग टीम को फ्री में ही चार रन मिल जाते हैं। ये वीडियो अगर कोई युवा खिलाड़ी देख रहा हो तो उसे बस इतनी सीख मिलेगी कि जोश में कभी भी होश नहीं खोने चाहिए।

वहीं, ये तो एक ऐसी घटना थी जिसे शायद ही फैंस ने पहले कभी देखा हो लेकिन इसके अलावा हाल ही में एक और अजीबोगरीब घटना देखने को मिली थी जब एक बल्लेबाज़ ने आउट होने के बाद बल्ले से अपने ही पैर पर दो बार प्रहार करते दिखा। एनविल्ले क्रिकेट क्लब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस घटना के वीडियो को शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बल्लेबाज़ आउट होने के बाद काफी गुस्से में पवेलियन की तरफ जा रहा होता है और पवेलियन की तरफ जाते हुए वो दो बार बल्ला अपने पैर पर मारता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार