बर्मिघम, 5 जून (CRICKETNMORE)| भारत के हाथों आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि इस हार ने टीम को आईना दिखा दिया और अब टीम को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। 

Advertisement

भारत ने रविवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान को 124 रनों से बड़ी हार दी। इस हार के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। 

Advertisement

मैच के बाद आर्थर ने कहा कि  "हम काफी खराब खेल खेले। यह हमें आईना दिखाता है कि वन डे में इस समय हम कहां खड़े हैं।"  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मैच के बाद आर्थर ने कहा, "मेरे लिए जो चिंता की बात रही और वो भी शुरू से वो बुनियादी चीजों में ही गलतियां करना। हमने आसान से कैच छोड़े, विकेट के पीछे दौड़ अच्छी नहीं रही। हमने कीपर के हाथ में थ्रो नहीं दी। हमें नहीं पता कि हमारे वैरिएशन को हमें कब उपयोग में लाना है।"

उन्होंने कहा, "हमने अच्छा ओवर किया और आखिरी गेंद बदली हुई डाली जिस पर बाउंड्री पड़ी। इस तरह की छोटी-छोटी चीजों ने मुझे चिंतित कर दिया है।"

आर्थर ने कहा, "मेरा मुद्दा डर का है। मेरा मुद्दा खिलाड़ियों के मैदान पर जाने और मैच अपने पक्ष में करने का है और उन्हें यह विश्वास दिलाने का है कि वह मैच को बदल सकते हैं।" 

Advertisement

मैच के दौरान मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज चोटिल हो गए थे। रियाज बल्लेबाजी तक करने नहीं उतरे थे।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

चोटों के बारे में आर्थर ने कहा, "मैं नहीं जानता कि उन्हें दर्द क्यों हुआ। इसके लिए मुझे मेडिकल टीम के पास जाना होगा। मैच से पहले वहाब पूरी तरह से फिट थे। फिटनेस टेस्ट में वह सफल रहे थे। लेकिन उन्होंने अच्छा बुरा प्रदर्शन किया। लेकिन उन्हें आज बड़ी जिम्मेदारी निभानी थी। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि मैंने उन्हें चुना था। मैंने उन्हें चुना था क्योंकि मैं चाहता था कि वह बड़ी जिम्मेदारी निभाएं। लेकिन दुर्भाग्यवश वह ऐसा कर नहीं सके।"

इस हार के बाद भी हालांकि आर्थर ने कहा है कि एक दिन के बुरे प्रदर्शन पर उनकी टीम को आंकना सही नहीं है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

आर्थर ने कहा, "अगर आप हमारे पिछले एक साल के रिकार्ड पर नजर डालें तो हमने दो सीरीज जीती हैं। हां हमारा आज का दिन अच्छा नहीं रहा लेकिन हम हमारा सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक रात में नहीं होने वाला हम हर दिन कोशिश कर रहे हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार