Heinrich Klaasen 105M Six: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) SA20 लीग में धमला मचा रहे हैं। ये विकेटकीपर बल्लेबाज़ डरबन सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं और बीते शनिवार 20 जनवरी को क्लासेन ने 17 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच क्लासेन के बैट से एक गगनचुंबी छक्का निकला जो कि 105 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।

 
Advertisement

स्टेडियम की छत पर पहुंच गई गेंद

Advertisement

हेनरिक क्लासेन बड़े-बड़े छक्के चौके मारने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के गेंदबाज़ों के खिलाफ भी ऐसा ही करके दिखाया। महज अपनी 31 रनों की पारी के दौरान क्लासेन ने 3 बड़े छक्के जड़े जिसके से एक क्लासेन के बैट से टकराकर स्टेडियम की छत पर ही पहुंच गया।

ये सिक्स सुपर जायंट्स की इनिंग के 10वें ओवर में देखने को मिला था। डॉसन की गेंद पर क्लासेन ने महज खड़े-खड़े ये छक्का मारा था जिसके बाद गेंद 105 मीटर की दूरी तय करके स्टेडियम की छत पर पहुंच गई थी। आपको बता दें कि ये सिक्स SA20 के इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

मैच का हाल

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो किंग्समीड में खेले गए मैच में डरबन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उनकी टीम ने विलेम मुल्डर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 159 रन बनाए। इसके जवाब में ईस्टर्न केप ने ट्रिस्टन स्टब्स की 37 गेंदों पर 66 रनों की पारी के दम पर लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार