IPL 2023: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर दो बार भिड़ चुके हैं जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक बार जीत हासिल की है। मजे की बात ये है कि इन दोनों मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक दूसरे को उनके घर पर जाकर मात दी है। इन दोनों मुकाबलों में फैंस को इतना एंटरटेनमेंट और एक्शन देखने को मिला है कि अब हर फैन यही चाहता है कि किसी तरह इस सीजन में उन्हें इन दोनों टीमों के बीच एक और मैच देखने को मिल जाए। आप भी यही चाह रहे होंगे लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ऐसा मुमकिन है? तो इस सवाल का जवाब है हां ऐसा हो सकता है।

Advertisement

फिलहाल आईपीएल 2023 के 64 मुकाबले खत्म होने के बाद सिर्फ गुजरात टाइटंस ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाई है और अभी भी तीन स्पॉट के लिए कई टीमें लड़ रही हैं। इन टीमों में लखनऊ और बैंगलौर की टीमें भी शामिल हैं। ऐसे में हम आपको वो समीकरण बताने जा रहे हैं जो अगर सच हुए तो फैंस को ये दोनों  टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में या तो फाइनल में खेलती हुई दिख सकती हैं। तो चलिए आपको वो तीनों समीकरण बताते हैं।

Advertisement

पहला समीकरण

इस समय अगर अंक तालिका पर गौर करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 13 मैचों में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है और अभी क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली लखनऊ को अपना आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है अगर लखनऊ की टीम उस मैच में केकेआर को हरा देती है तो लखनऊ के 17 अंक हो जाएंगे और वो आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेंगे। वहीं, दूसरी ओर एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स भी इसी स्थिति में है जहां उन्हें अपने आखिरी मैच में दिल्ली को हराना ही होगा और अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके भी 17 प्वाइंट हो जाएंगे और क्योंकि सीएसके का नेट रनरेट लखनऊ से बेहतर है इसलिए सीएसके दूसरे स्थान पर फिनिश कर लेगी और लखनऊ तीसरे स्थान पर आ जाएगी। वहीं, आरसीबी भी अगर अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है तो उनके भी  16 प्वाइंट हो जाएंगे और वो भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेंगे। इस तरह पहले क्वालिफायर में गुजरात और चेन्नई भिड़ेंगे और एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ और आरसीबी आमने-सामने आ जाएंगे। 

दूसरा समीकरण

अब अगर दूसरे समीकरण पर गौर करें तो मान लीजिए कि लखनऊ ने अपने आखिरी मैच में केकेआर को अच्छे अंतर से हरा दिया तो उनका नेट रनरेट काफी बेहतर हो जाएगा और वो सीएसके से आगे निकलकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में चेन्नई अपना आखिरी मैच जीतने के बाद भी तीसरे नंबर पर ही रहेगी और फिर पहले क्वालिफायर में गुजरात और लखनऊ आमने-सामने होंगे। यहां मान लीजिए गुजरात के हाथों लखनऊ हार गया तो भी लखनऊ के पास फाइनल में जाने का एक मौका होगा और आरसीबी अगर चौथे नंबर पर फिनिश करती है तो वो एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर फिर से लखनऊ के साथ फाइनल तक पहुंचने के लिए मैच खेल सकते हैं। 

Advertisement

तीसरा समीकरण (फाइनल)

अगर क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर फिनिश करे तो उनका सामना पहले क्वालिफायर में गुजरात से होगा और अगर वो गुजरात को हरा दें तो वो सीधा फाइनल में पहुंच जाएंगे। इसके बाद अगर आरसीबी चौथे नंबर पर फिनिश करने के बाद सबसे पहले अपना एलिमिनेटर मुकाबला जीत जाए और इसके बाद दूसरे क्वालिफायर में गुजरात को भी हरा दे तो आरसीबी भी फाइनल में पहुंच जाएगा और कुछ इस तरह से आरसीबी और लखनऊ की टीम फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार