6 जनवरी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 300 रनों का स्कोर खड़ा किया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया मेहमान टीम की ओर से पहली पारी में बनाए गए स्कोर के दम पर 322 रन पीछे है। स्कोरकार्ड

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्कस हैरिस (79) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, मार्नस लाबुसचाग्ने ने 38 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 37 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह को एक सफलता हाथ लगी। 

आपको बता दें कि भारत की टीम के पास अब 322 रन की बढ़त है। ऐसा होते ही भारतीय टीम ने एक खास रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनानें में सफल हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम के द्वारा पहली पारी के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी बढ़त लेने का यह रिकॉर्ड है।
अबतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहली पारी के बाद सबसे बड़ी बढ़त साल 1998 में कोलकाता टेस्ट के दौरान लेने में सफल रही थी जब भारत ने 400 रन की बढ़त ऑस्ट्रेलिया पर बनाई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार