9 फरवरी। बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2019 के फाइनल में कोमिला विक्टोरियंस ने ढाका डायनामाइट्स को 17 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
फाइनल मैच में कोमिला विक्टोरियंस के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने गजब की धुआंधार बल्लेबाजी की और केनल 61 गेंद पर नाबाद 141 रन बनाए।
Advertisement
तमीम इकबाल ने टी-20 क्रिकेट में एक नया इतिहास जोड़ दिया है। तमीम इकबाल के द्वारा खेली गई 141 रन की पारी टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में खेली गई पारी दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
इस मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। क्रिस गेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2017-18 के फाइनल में नाबाद 146 रन की पारी खेली थी।