England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में एक गजब रिकॉर्ड बन गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के ओपनर बेन डकेट (0) और एमिलियो गे (0) दूसरी पारी में पहली ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों को मोहम्मद अब्बास ने अपना शिकार बनाया।
इससे पहले पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब पहली पारी और दूसरी पारी में 0 पर आउट हुए थे। यह इंग्लैंड में खेला गया अब तक का पहला ऐसा टेस्ट मैच है जिसमें ओपनर्स ने चार बार 'डक' (शून्य पर आउट) बनाया है।
इंग्लैंड की धरती पर पहला टेस्ट मैच साल 1880 में हुआ था और अब तक इंग्लैंड ने कुल 572 टेस्ट मैच की मेजबानी की है और ऐसा अब तक पहली बार हुआ है।
130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम का शुरूआत खराब होने के बाद जो रूट और जोर्डन कॉक्स ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रन की नाबाद साझेदारी की। कप्तान रूट ने 69 गेंदों में 62 रन और कॉक्स ने 76 गेंदों में नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को घर में टेस्ट सीरीज मे क्लीन स्वीप किया है।
पहली पारी में 320 रनों के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में वापसी करते हुए 449 रन बनाए और इंग्लैंड को 130 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में शान मसूद (95 रन), रज़ाउल्लाह (81 रन), कप्तान बाबर आजम (76 रन) और अजान ओवैस (59 रन) ने अर्धशतक जड़े।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान पहली पारी में 133 रनो पर ऑलआउट हुई थी। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाकर विशाल बढ़त हासिल की थी।