14 जनवरी। 15 जनवरी को एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारत की टीम को पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा।
Advertisement
भले ही पहले वनडे में भारत की टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत के हिट मैन रोहित शर्मा ने शानदार 133 रन बनाकर फैन्स का दिल जीत लिया।
Advertisement
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 22वां शतक ठोका। आपको बता दें कि पहले वनडे में भारत की हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ी निराश नहीं हुए।
रोहित शर्मा शतक जमाने के बाद रेस्तरां में नए तरह का डांस सीखते हुए नजर आए। रोहित शर्मा ने नए डांस मूव्स को सीखने की भरसक कोशिश की।
बीसीसीआई ने ट्विटर पर रोहित शर्मा का डांस सीखते हुए फोटो वीडियो पोस्ट की है जो काफी वायरल हो रही है।