24 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक के दम पर मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में मध्य प्रदेश को 8 विकेट से रौंद दिया।श्रेयर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

श्रेयर अय्यर एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के मारनें के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ये तीसरी बार है जब एक टी-20 मैचों में श्रेयस ने 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उनसे पहले आंद्रे रसेल और एविन लुईन ने भी तीन बार ऐसा किया है। 

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने इस लिस्ट में ब्रैंडन मैकुलम और एरॉन फिंच जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने अब तक के अपने करियर में दो बार ये कारनामा किया है। 

गौरतलब है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेय्यस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। इससे पहले इससे पहले सिक्किम के खिलाफ खेले गए मैच में श्रेयस ने 55 गेंदों में 7 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 147 रन की तूफानी पारी खेली थी। ये टी-20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार