T20 World Cup 2024 live Stream Free: आईसीसी का मेगा इवेंट टी20 वर्ल्ड 2024 (T20 World Cup 2024) बेहद नज़दीक है जिसके लिए सभी देशों ने अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। ये टूर्नामेंट इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है जिसका आगाज 2 जून से होगा। इसी बीच अब क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, इस बार भी क्रिकेट फैंस आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच फ्री में ही इन्जॉय करने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही होगा। दरअसल, हॉट स्टार ने ये ऐलान कर दिया है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच दर्शक फ्री में देख पाएंगे। हॉट स्टार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके ये गुड न्यूज फैंस को दी है।

Advertisement

हालांकि आपको ये भी बता दें कि ये ऑफर सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए ही है। यानी जो भी क्रिकेट फैन हॉट स्टार का ऐप अपने फोन में यूज करेगा वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच फ्री में देख सकेगा, लेकिन अगर फैंस को ये मुकाबले बिग स्क्रीन जैसे टीवी या लेपटॉप पर देखने हैं तो उन्हें हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

बात करें अगर टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम की तैयारियों की तो फिलहाल ब्लू आर्मी इंग्लैंड के साथ टेस्ट क्रिकेट खेल रही है, लेकिन आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले घर पर आईपीएल का आगाज होने वाला है। इससे ये साफ है कि आने वाले कुछ महीनों में इंडियन प्लेयर्स काफी सारे टी20 मैच खेलने वाली है जिसके दम पर वो बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी बेस्ट टीम खोज सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों के ग्रुप्स

Advertisement

ग्रुप ए: यूएसए, भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा

ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुप सी: न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज़, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

Advertisement

ग्रुप डी: साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का शेड्यूल 

भारत बनाम आयरलैंड - 5 जून, न्यूयॉर्क

Advertisement

भारत बनाम पाकिस्तान - 9 जून, न्यूयॉर्क

भारत बनाम यूएसए - 12 जून, न्यूयॉर्क

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत बनाम कनाडा - 15 जून, फ्लोरिडा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार