22 अप्रैल / विशाखापटनम(CRICKETNMORE) बारिश से बाधित हुए कोलकाता और हैदराबाद वाले मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत हैदराबाद ने कोलकाता को 16 रनों से हरा दिया। डकवर्थ लुईस नियम के द्वारा निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरूआत खराब रही और कप्तान गंभीर केवल 4 रन बनाकर प्रवीण कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।

कोलकाता के तरफ से रॉबिन उथप्पा ने 21 गेंद पर 34 रन की पारी खेली जिसमें 2 चौके औऱ 2 छक्के शामिल थे। मनीष पांडे ने 33 रन का योगदान दिया तो आंद्रे रसेल 10 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार , प्रवीण कुमार और मोइसेस हेन्रिकेस ने 1 -1 विकेट चटकाए।

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और डेविड वार्नर ने शानदार शुरूआत की और 14.2 ओवर में हैदराबाद के स्कोर को 130 तक पहुंचा दिया। 130 रन के योग पर डेविड वार्नर आउट हुए वार्नर ने केवल 55 गेंद पर 91 रनों की शानदार  पारी खेली।

 

वार्नर के 91 रनों में 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हैदराबाद के कप्तान शिखर धवन ने भी अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर को 176 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भुमिका अदा करी। कोलकाता के तेज गेंदबाज मोर्ने मॉर्कल सबसे सफलतम गेंदबाज रहे औऱ 2 विकेट चटकाए। 

कोलकाता की पारी शुरू होने  के पहले ही बारिश ने मैच का जायका बिगाड़ दिया और जब खेल दुबारा शुरू हुआ तो डकवर्थ लुईस नियम के अधार पर कोलकाता को 12 ओवर में 118 रन की चुनौती मिली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार