27 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन की निगाहें इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने पर टिक गई हैं। लेकिन इंग्लैंड नहीं अपने जन्म स्थान साउथ अफ्रीका की तरफ से। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पीटरसन ने कहा कि वह अगले दो साल साउथ अफ्रीका बहुत क्रिकेट खेलेंगे और फिर देखें कि भविष्य में उनके लिए क्या होगा।

Advertisement

पीटरसन ने कहा कि “ मैं अगले दो साल में साउथ अफ्रीका में बहुत क्रिकेट खेलूंगा। मुझे बल्लेबाजी करना बहुत पसंद हैं। मैं तब तक बल्लेबाजी करता रहूंगा जब तक मुझे बल्लेबाजी की कला रास आती रहेगी। मैं अभी ये कर रहा हूं लेकिन मैं अब बूढ़ा गो चुका हूं। मेरी पिंडली में चोट लगी है और मैं फील्डिंग ने कर पाया। कौन जानता है कि अगले दो सालों में मैं कहां होउंगा। अगर मैं अपनी बल्लेबाजी का मजा लेता रहूंगा तो हम देखेंगे की मैं कहां जाऊंगा। मैं बहुत खुशी वाली जगह में हूं।”  

Advertisement

पीटरसन ने कहा कि वह अगले साल इंग्लैंड में नहीं रहेंगे। वह साउथ अफ्रीका में एक आलीशान लॉज बनवा रहे हैं जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहेंगे और वहीं क्रिकेट खेलेंगे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ मतभेंदों के कारण 2013-14 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार के वह इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हैं। और अब इंग्लिश टीम में उनकी वापसी की उम्मीद बिल्कुल खत्म हो चुकी हैं।

पीटरसन ने बुधवार को सरे की ओर से खेलते हुए 35 गेंदों में 52 रन बनाए जिसमें 5 छक्के जड़े थे। यह पिछले दो सालों में उनका पहला इंग्लिश घरेलू मैच था। इसके बाद अब वह साउथ अफ्रीका में खेलेंगे। 

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट मैचों में 8181 रन, 136 वन डे मैचों में 4440 और 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1176 रन बनाए हैं।

OMG: टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर हुई करोड़ों रुपए की बारिश, कुंबले की भी हुई खूब कमाई

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार