मेलबर्न/नई दिल्ली, 23 फरवरी (CRICKETNMORE) । महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में अब तक भारत के प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है और उन्होंने कहा कि टीम अपने खेल में और सुधार कर सकती है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद भारत पूल बी में शीर्ष पर चल रहा है और गत चैम्पियन टीम के कम से कम सेमीफाइनल में जगह बनाने की भविष्यवाणी करने वाले तेंदुलकर का मानना है कि अब तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 130 रन की जीत के बाद इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, अब तक मैंने जो देखा हमने शीर्ष पर स्थिति मजबूत की है। यह काफी उज्जवल लग रहा है। मैं खुश हूं लेकिन मैं संतुष्ट नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि टीम यह जारी रखे। शिखर धवन की 137 रन की पारी की मदद से भारत ने सात विकेट पर 307 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 40.2 ओवर में 177 रन पर समेट दिया। भारत के लिए रिकॉर्ड छह वर्ल्ड कप में खेलने वाले तेंदुलकर का मानना है कि खिलाड़ी अब भी अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।

तेंदुलकर ने कहा, मैंने पहले भी कहा है कि वे इससे बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन मैं उनकी प्रतिभा और क्षमता को जानता हूं। और कल हमने शानदार बल्लेबाजी की। पारी का अंत बेहतर हो सकता था लेकिन कभी भी ऐसा नहीं लगा कि भारतीय टीम के पास योजना नहीं है और कभी ऐसा नहीं लगा कि साउथ हम पर हावी हो गया है।

बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, मुझे लगता है कि शिखर ने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और उम्मीद करता हूं कि वह यह प्रदर्शन जारी रखेगा। लेकिन सोने पर सुहागा चौथे नंबर पर अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी रही। अजिंक्य जब बड़े शाट खेलता है तो लगता ही नहीं कि वह बड़े शाट खेलने की कोशिश कर रहा है। वह सिर्फ गेंद को अच्छी टाइमिंग के साथ खेलने की कोशिश करता है। डेल स्टेन पर उसने जो शाट लगाया वह शानदार था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार