पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को उम्मीद है कि पाकिस्तान आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत को हराकर 5-1 का नया रिकॉर्ड बनाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मैच में बहुत दवाब होता है और जो खिलाड़ी इस दवाब को झेल लेता है वह लीजेंड बन जाता हैं। 

Advertisement

बता दें कि दुबई में रविवार को पाकिस्तान भारत के खिलाफ टूनार्मेंट का अपना पहला मैच खेलेगा। खान ने कहा कि पाकिस्तान की नजरिए से मैं आशा करता हूं कि इस टी-20 वल्र्ड कप में 5-0 का रिकॉर्ड 5-1 हो जाएगा। यह काफी दबाव वाला मैच होगा। जो खिलाड़ी इस दबाव को झेल जाएंगे वह महान खिलाड़ी कहलाएंगे।

Advertisement

2009 के टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले खान की राय है कि ड्रेसिंग रूम में एमएस धोनी का मेंटर के रूप में होना, इस मेगा इवेंट में भारत के लिए एक बहुत बड़ा प्लस प्वाइंट है। क्योंकि एक बड़े दबाव वाले मैच में धोनी मेंटर के रूप में एक बड़ा रोल अदा कर सकते हैं। जिससे विरोधी टीम खुद धाराशाही हो सकती है उनमें वातावरण को शांत करने और ज्यादा दबाव वाले मैच को जीतने की क्षमता है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि दबाव वाले मैच में कैसा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा, विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं, जिस तरह से वह प्रदर्शन करते रहते हैं, वह तारीफ योग्य है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार