नॉटिंघम, 7 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम समय पर आठवे नंबर पर आकर 92 रन की पारी खेल |ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने वाले नाथन कुल्टर नाइल ने कहा है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह इतने रन बना पाएंगे।

Advertisement

नाथन ने स्टीव स्मिथ (73) के साथ सातवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ नाथन वर्ल्ड कप में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह आठवें नंबर पर यह किसी भी बल्लेबाज का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। नाथन को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी लेते वक्त नाथन ने कहा, "मैंने नहीं सोचा था कि मैं इतने रन बना पाऊंगा, लेकिन मैं इससे खुश हूं। अभ्यास मैच में जब स्मिथ 80 रनों पर आउट हो गए थे तब मैं थोड़ा घबरा गया था इसलिए मैंने यहां सोचा कि यहां कुछ और देर खड़ा रहने की कोशिश करता हूं। किस्मत मेरे साथ गई। कुछ शॉट फील्डर तक पहुंचे नहीं, मेरा कैच भी छूटा, लेकिन क्रिकेट इसी तरह से होती है।"

गेंदबाजी पर नाथन ने कहा, "हम जानते थे कि हम किसी भी स्कोर का बचाव कर सकते हैं। अगर हम 150 पर ऑल आउट हो जाते, तब भी हम अपने आप से कहते कि हम इस स्कोर को बचा सकते हैं। विकेट पर थोड़ा असिमित उछाल था। ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज जीत जाएगी लेकिन स्टार्क ने आकर आखिरी में चार विकेट लेकर हमें जीत दिलाई।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार