श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से चकित 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी बल्लेबाजी कौशल की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्डस, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की।

Advertisement

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 137 रनों पर समेट दिया।

Advertisement

नई दिल्ली, 9 जनवरी श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से चकित 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी बल्लेबाजी कौशल की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्डस, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की।

उन्होंने आगे बताया, वाकई भारत में बहुत टैलेंट है और जिस तरह की क्रिकेट वह खेलता है, वह लैप फाइन लेग के ऊपर एक शॉट मारता है, फिर इससे गेंदबाज डर जाता है क्योंकि वह खड़ा होकर मिड-ऑन और मिड-विकेट पर छक्का मार सकता है। यही शॉट गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ देता और सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या योजना बनाऊं। मैंने डिविलियर्स, विवियन रिचर्डस, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार