रविचंद्रन अश्विन अक्सर ही अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसी कहानियां शेयर करते हैं जिसके बारे में फैंस को बिल्कुल जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। दरअसल, इस बार अश्विन ने पीयूष चावला से जुड़ी एक मज़ेदारी कहानी साझा की है। अश्विन का कहना है कि पीयूष अपने घर पर मुंबई इंडियंस के लिए एक खतरनाक बल्लेबाज़ तैयार कर रहे हैं जिसे भविष्य में मुंबई इंडियंस को ऑक्शन में खरीदने के लिए 20 करोड़ रुपये देने होंगे।

Advertisement

20 करोड़ में खरीदेगी मुंबई इंडियंस

Advertisement

जी हां, रविचंद्रन अश्विन पीयूष चावला के सात साल के बेटे अद्विक चावला (Advik Chawla) की बात कर रहे हैं। दरअसल, पीयूष चावला ने अश्विन को यह बताया है कि उनके बेटे अद्विक को क्रिकेट खेलना काफी पसंद हैं। वह भविष्य में एक क्रिकेटर बनना चाहता है जिस वजह से पीयूष अपने बेटे को रोज सुबह ट्रेनिंग भी देते हैं। पीयूष का मानना है कि अगर उनका बेटा एक अच्छा बल्लेबाज़ बनता है तो भविष्य में मुंबई इंडियंस उन्हें 20 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

पापा की तरह गेंदबाज़ी नहीं करेगा अद्विक

आईपीएल 2023 में अपनी फिरकी से बल्लेबाज़ों को अपने इशारों पर नचाने वाले पीयूष यह नहीं चाहते कि उनका बेटे भी उनकी तरह एक गेंदबाज़ बने। पीयूष चावला ने अपने बेटे अद्विक से यह साफ कह दिया है कि वह गेंदबाज़ बनने के बारे में बिल्कुल ना सोचे। अगर अद्विक कभी बॉल को हाथ भी लगाते हैं तो ऐसे में पापा पीयूष बेटे अद्विक के हाथों पर मारकर बॉल लेकर बैट पकड़ा देते हैं। बता दें ंकि हाल ही में अद्विक का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह ईशान किशन के साथ क्रिकेट खेलते नज़र आए थे।

आईपीएल में कैसे हुई वापसी

Advertisement

मेगा ऑक्शन में पीयूष चावला अनसोल्ड रहे थे, लेकिन आईपीएल 2023 में उनकी वापसी हुई। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था और उन्होंने मैदान पर तहलका मचा दिया। पीयूष 11 मैचों में 17 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने अपने कैमबैक पर बातचीत करते हुए अश्विन को बताया कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें बॉलिंग करने के लिए बुलाया था तब उन्होंने टीम को ज्वॉइन किया। पीयूष का मानना है कि कमेंट्री करने से उनकी गेंदबाज़ी बेहतर हुई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार