नई दिल्ली, 19 मई| भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस बात का खंडन किया है कि वह एक नए कॉमेडी शो में निर्णायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि उनसे किसी भी शो के लिए संपर्क नहीं किया गया है।
Advertisement
इस आशय की रिपोर्ट थी कि हरभजन 'इंडियन मजाक लीग' नामक आगामी शो के निर्णायक होंगे।
इस बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने एजेंसी से कहा, "मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मुझसे किसी भी शो के लिए संपर्क नहीं किया गया। हरभजन मोबाइल खेल एप बीएएलएलआर के लांच के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। छोटे पर्दे पर इससे पहले उन्हें 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 'झलक दिखलाजा जा' जैसे रियलिटी शो में देखा जा चुका है।
एजेंसी