रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेलने वाले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनकी सोच लंबे समय से मैच खत्म करने वाला खिलाड़ी बनने की थी और इस पर उन्होंने काम भी किया। बैंगलोर ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के सामने 165 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे मुंबई ने सूर्यकुमार की शानदार पारी के दम पर पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

सूर्यकुमार को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "मैं लंबे समय से मैच खत्म करने के बारे में सोच रहा था। मैं सोचा करता था कि यह कैसे किया जा सकता है। मुझे अपने खेल के बारे में पूरी तरह से पता होना चाहिए था और मैदान पर जाकर वैसा खेलना था। मेडिटेशन करने और अपने आप पर समय बिताने से मुझे काफी मदद मिली।"

सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने खेल पर काफी मेहनत की।

उन्होंने कहा, "मैंने लॉकडाउन में अपने खेल पर काफी मेहनत की है। इससे पहले मैं लेग स्टम्प पर ज्यादा शॉट लगाता था। मुझे नंबर-3 का स्थान पसंद है लेकिन मैं मैच खत्म करना चाहता था। इसलिए मैं इस प्रयास से खुश हूं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार