वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप (Ian Bishop) ने आईपीएल 2020 के लिए अपनी अपने फैंटेसी इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान आईपीएल के सबसे सफल ऑलराउंडर्स में शुमार कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को बनाया है। 

Advertisement

बिशप ने फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल को अपनी इस टीम में बतौर ओपनर चुना है। राहुल (387) और डु प्लेसिस (307) आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले औऱ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को रखा है। जिन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 233 रन बनाए हैं। 

Advertisement

298 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर के दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चौथे और कीरोन पोलार्ड को पांचवें नंबर पर रखा है। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नंबर छठे और सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान को सातवें नंबर पर रखा है। आरसीबी के युजवेंद्र चहल दूसरे स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। 

इसके अलावा उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। शानदार गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर और एनरिक नॉर्खिया को नहीं चुना है। पर्पल कैप होल्डर कागिसो रबाडा के साथ-साथ मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। 

आईपीएल 2020 के लिए इयान बिशप की फैंटेसी इलेवन

केएल राहुल (डब्ल्यूके), फाफ डु प्लेसिस, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), हार्दिक पांड्या, राशिद खान, मोहम्मद शमी, कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार