28 फरवरी। ईयान वाटमोर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नए चेयरमैन होंगे। वह नवंबर-2020 में कोलिन ग्रेव्स का स्थान लेंगे। 61 साल के वाटमोर को व्यवसाय, समाजिक जीवन और खेल के क्षेत्र में विशाल अनुभव है।

Advertisement

आधिकारिक बयान में वाटमोर ने कहा, "मैं इस बात से काफी खुश हूं कि मुझे उस खेल की सेवा करने का मौका दिया गया जिसको मैं काफी पसंद करता हूं। मैंने अपने पूरे जीवन में खेल की अलग-अलग समुदायों को एक साथ लाने की ताकत को देखा है। मैं ईसीबी और इसके हितधारकों के साथ काम करने को तैयार हूं।" वाटमोर की नियुक्ति को 12 मई को होने वाली ईसीबी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मंजूर कर लिया जाएगा।

Advertisement

ईसीबी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेव्स ने कहा, "मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि ईयान को ईसीबी का अगला चेयरमैन चुना गया है। मैंने जब 2015 में यह स्थान लिया था तो नहीं सोचा था कि यह खेल इस स्थिथि में होगा जैसा की आज है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार