अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने गुरूवार (19 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में मिली 82 रन की बड़ी जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड विदा हो रहे हेड कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) को समर्पित किया।

Advertisement

जादरान ने इस मुकाबले में 56 गेंदों में नाबाद 95 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छक्के जड़े, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम 8 विकेट गवाकर 118 रन ही बना सकी। जिसमें मोहम्मद नबी ने 7 रन देकर 4 विकेट औऱ कप्तान राशिद खान ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए।

Advertisement

मैच के बाद जादरान ने का, “ मैंने इसका पूरा आनंद लिया। पहले दो पारियों में मैं उतना अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पाया, जितनी मुझसे उम्मीद थी। मैं अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना चाहता था और सच में खेल का मज़ा लिया। दबाव था, और वह हमेशा रहता है। मैं खुद को दबाव वाली परिस्थितियों में रखना चाहता हूं और उसका आनंद लेना चाहता हूँ। मेरा इरादा सकारात्मक क्रिकेट खेलने का था, स्ट्राइक रोटेट करने का और खराब गेंदों को सज़ा देने का। साझेदारियां बनाना चाहता था, और मैंने वही किया।”

जादरान ने आगे कहा, “ मैं यह अवॉर्ड कोच जोनाथन ट्रॉट को समर्पित करना चाहता हूँ। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और हम सभी को बहुत प्रोत्साहित किया है। हमने आईसीसी टूर्नामेंट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हमारे साथ उनका आख़िरी दिन है। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देता हूँ। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।”

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि कनाडा के खिलाफ मिली जीत के साथ ही बतौर अफगानिस्तान के हेड कोच ट्रॉट का कार्यकाल खत्म हो गया। उन्हें जुलाई 2022 में यह जिम्मेदारी मिली थी। उनका शुरूआती कॉन्ट्रैक्ट 18 महीने का था जिसे 2024 में बढ़ाया गया और 2025 में दोबारा आगे बढ़ाया। नबी के कार्यकाल के दौरान अफगानिस्तान ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया आईसीसी टूर्नामेंट में भी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार