नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.) । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के शराब ब्रांड ‘माटुआ वाइंस’ को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विश्व कप के लिये आधिकारिक साझेदार बनाया है।
Advertisement
इस करार के तहत माटुआ के उत्पाद न्यूजीलैंड में सभी स्थानों पर मुहैया कराये जायेंगे और विश्व कप के दौरान यह न्यूजीलैंड में आधिकारिक शराब ब्रांड होगा।
Advertisement
आईसीसी महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) कैंपबेल जैमीसन ने कहा, ‘‘ आईसीसी को न्यूजीलैंड में माटुआ को आधिकारिक वाइन पार्टनर बनाते हुए काफी खुशी हो रही है। माटुआ मशहूर ब्रांड है और हमें पता है कि क्रिकेटप्रेमी विश्व कप के दौरान इसका पूरा मजा लेंगे।’’
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप