आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन इसी बीच आईसीसी ने एक नए नियम का ऐलान करके फैंस को हैरान कर दिया है। बीच वर्ल्ड कप में ये नया नियम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए लागू किया जाएगा। आपके मन में भी ये सवाल होगा कि आखिरकार ये नया नियम है क्या तो चलिए आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ये नया नियम क्या है।

Advertisement

इस पूरे टूर्नामेंट मे देखा गया है कि बारिश के चलते कई मैच रद्द किए जा चुके हैं और सेमीफाइनल-फाइनल में भी हो सकता है कि बारिश खेल बिगाड़े। ऐसे में किसी भी टीम के साथ गलत ना हो इसलिए आईसीसी ने ये फैसला किया है कि इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में नतीजा लाने के लिए दोनों पारियों में 10-10 ओवर डालने लाज़मी होंगे। अगर किसी भी पारी में 10 ओवर पूरे नहीं हुए तो मैच का नतीजा नहीं आ सकेगा।

Advertisement

इसके अलावा कोई मैच टाई हो जाए या बारिश आ जाए या किसी और कारण से तय दिन वाले समय पर मैच नहीं हो पाता है तो इन बड़े मुकाबलों को रिजर्व-डे पर पर खेला जाएगा। हालांकि, मैच ऑफिशियल्स की पहली कोशिश रहेगी कि सेमीफाइनल और फाइनल को उसी दिन पूरा करवाया जाए, भले ही 10-10 ओवर का ही मैच खेला जाए।

इसके अलावा अगर मैच अपने तय समय पर शुरू होता है और मैच के बीच में बारिश आती है और ऐसे हालात बनते हैं कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो सकता तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से आगे बढ़ेगा जहां पर खेल को रोका गया था। आईसीसी का ये फैसला फैंस और टीमों दोनों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि जब छोटा खेल होता है तो किसी एक टीम का फायदा हो सकता है लेकिन जब एक तय समय फ्रेम का पता होगा तो दोनों टीमें खुद को उसके मुताबिक तैयार कर सकती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार