इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारत के करिश्माई मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सहित पांच खिलाड़ियों को चुना है जिनके लिए उसे उम्मीद है कि वे ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में चमकेंगे।

Advertisement

सूर्यकुमार इस वर्ष भारत के लिए टी 20 में सनसनीखेज प्रदर्शन कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

Advertisement

सूर्य के लिए यूएई में पिछले वर्ष हुआ टी-20 वर्ल्ड कप भूलने वाला वर्ल्ड कप रहा था। वह सिर्फ चार मैचों में खेले थे और तीन पारियों में 42 रन ही बना पाए थे लेकिन इस साल उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है और आईसीसी टी-20 रैंकिंग में वर्ल्ड के नंबर दो बल्लेबाज बन गए हैं।

सूर्यकुमार ने इस साल 40.66 के औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाये हैं और शिखर धवन से आगे निकलकर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शिखर ने 2018 में 689 रन बनाये थे।

आईसीसी ने सूर्यकुमार के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर, श्रीलंका के आलराउंडर वनिंदू हसारंगा इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान को चुना है जिनके लिए उसे उम्मीद है कि वे वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ेंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार