13 मई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन शशांक मनोहर को इंडियन प्रीमियर लीग 10 के फाइनल मैच देखने के लिए इनवाइट किया था। इसके पीछा का मकसद बीसीसीआई और मनोहर के बीच के मतभेदों को कम करना था। लेकिन शशांक मनोहर ने आईपीएल 2017 के फाइनल में भाग लेने से इनकार कर दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई मे गठित की गई प्रशासकों की समीति ने शशांक मनोहर और उनकी पत्नी वर्षा को इस खास मौके पर इनवाइट किया था। लेकिन मनोहर ने प्रशासकों की समीति को लिखे गए पत्र में कहा है कि वह आईपीएल के फाइनल मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

मुंबई मिरर मे छपी खबर के अनुसार “ मनोहर इस समय अपने परिवार के साथ महाबलेश्वर में छुट्टियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा है कि “ पारिवारिक कारणों के चलते वह यह मुकाबला देखने नहीं आ पाएंगे। इससे पहले पिछले साल कानपुर में भारत के 500वें टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने शशांक मनोहर को इनवाइट किया था। उस समय तो वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे लेकिन उसके बाद बोर्ड से मनोहर के रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं।  

आपको बता दें कि बीसीसीआई औऱ आईसीसी के बीच रेवन्यू को लेकर तनातनी चल रही है। पिछले साल आईसीसी ने बीसीसीआई को 570 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए थे। जो आईसीसी के नए रेवन्यू मॉडल के अनुसार घटकर 290 मिलियन यूएस डॉलर ही रह गए और बीसीसीआई को 280 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा। 

हालांकि आईसीसी ने भारतीय बोर्ड को अतिरिक्त 100 मिलियन डॉलर ऑफर किए थे लेकिन बीसीसीआई ने इसे ठुकरा दिया। इसके अलावा बीसीसीआई ने भारतीय टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने देने की भी बात कही थी। लेकिन बाद में फैसला लिया गया की टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार