आईसीसी द्वारा आयोजित "आईसीसी डिकेड अवार्ड्स(ICC Decade Awards) " की घोषणा 28 दिसंबर को होगी।

Advertisement

इसमें पुरुष सहित महिला क्रिकेटरों को भी कई अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और अगर इन सभी अवॉर्ड्स में एक खिलाड़ी का दबदबा है तो वह है भारतीय कप्तान विराट कोहली।

Advertisement

अभी तक इस अवॉर्ड को लेकर वोटिंग जारी है और 28 दिसंबर को परिणाम सबके सामने होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें कोहली अपना परचम लहराते हुए नजर आएंगे।

कोहली के अलावा और जिन बड़े खिलाड़ियों का नाम इस अवॉर्ड में दर्ज हुआ है उनमें महेंद्र सिंह धोनी, एबी डी विलियर्स, आर अश्विन, कुमार संगाकारा, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, जो रुट, एंडरसन के अलावा कई और खिलाड़ियों का नाम दर्ज है।

इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार कोहली 'सर गैरिफील्ड सोबर्स अवॉर्ड' जो 'आईसीसी मेल क्रिकेटर ऑफ द डिकेड' को दिया जाता है उसमें भी विराट कोहली अन्य खिलाड़ियों से आगे चल रहे है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार